गोंडा, मई 21 -- मनकापुर। कस्बा के 17 साल छात्रा बीते रविवार को नंदनीनगर महाविद्यालय विद्यालय नवाबगंज में परीक्षा देने गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। छात्रा के पिता ने बुधवार को पुलिस में अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि छात्रा की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...