फिरोजाबाद, मार्च 1 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में घर से बोर्ड की परीक्षा देने आई एक किशोरी परीक्षा देने के बाद लापता हो गई। परिजनों ने सभी जगह पर उसकी तलाश कर ली। किशोरी के मामा ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के बदनपुर करखां निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के यहां पर इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए आई थी। थाना नसीरपुर क्षेत्र में पड़ने वाले इस गांव से किशोरी 26 फरवरी को नसीरपुर के ही एक स्कूल में परीक्षा देने गई थी, लेकिन परीक्षा के बाद में किशोरी वापस घर पर नहीं लौटी। इस पर किशोरी के मामा परेशान हुए तथा उन्होंने किशोरी के घर पर भी पता किया, लेकिन वह वहां भी नहीं पहुंची थी। किशोरी को रिश्तेदारी एवं अन्य जगह पर भी तलाश किया, लेकिन कहीं पर जानकारी नहीं मिली। इस पर किशोरी के मामा ने थाने में किशोरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.