परीक्षा देने के बाद भी कर दिया अनुपस्थित
मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में सोमवार को छात्र संवाद का आयोजन किया गया। छात्रों की समस्या सुनने के लिए डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, डिप्टी परीक्षा नियंत्रक डॉ. रेणु बाला और डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. अमर बहादुर शुक्ला मौजूद थे।रीतिका कुमारी ने कहा कि वह स्नातक सत्र 2023-27 की छात्रा है। उसने सत्र 2024-28 में एमडीसी की दोबारा परीक्षा दी, लेकिन उसे अनुपस्थित कर दिया गया। छात्र सौरभ कुमार सोनू ने कहा कि उसके पार्ट थ्री के अंक में पार्ट टू के नंबर नहीं जुड़े हैं। इससे उसका रिजल्ट पेंडिंग बता रहा है। छात्रा सपना कुमारी ने कहा कि परीक्षा देने के बाद भी मनोविज्ञान विषय में उसे अनुपस्थित कर दिया गया है। छात्र विशाल कुमार सिन्हा ने कहा कि उसके अंकपत्र पर अर्थशास्त्र का नंबर नहीं चढ़ा है। मैथिली की छात्रा निभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.