नोएडा, जनवरी 12 -- नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाना क्षेत्र स्थित केंद्र पर दिल्ली से पटवारी की परीक्षा देने आई युवती को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मारकर दी। हादसे में उसका पैर टूट गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिल्ली के बुराड़ी इलाके निवासी दीपाली मुंडे ने पुलिस को बताया कि उनको 30 दिसंबर को पटवारी पद की परीक्षा देनी थी। परीक्षा केंद्र सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर था। वह दोपहर करीब 12.30 बजे केंद्र के निकट चाय वाले के पास बैग और मोबाइल फोन जमा करके प्रवेशपत्र लेकर सड़क पार कर परीक्षा केंद्र पर जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। दोस्त ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वह दिल्ली चली गईं। जहां उनके टूटे पैर का ऑपरेशन हुआ। पीड़िता का कहना है कि ऑपरेशन कराने के बाद ई-रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.