धनबाद, मार्च 16 -- उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत रविवार को जिले के सभी प्रखंडों में असाक्षर वयस्कों के लिए बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक जांच परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 18 हजार 716 ऐसे नागरिक शामिल हुए, जो किसी कारणवश कभी स्कूल नहीं जा सके थे। उनके पढ़ने-लिखने की चाहत और सीखने के उत्साह ने इस परीक्षा को खास बना दिया। जिले के विभिन्न केंद्रों पर उन नागरिकों का मूल्यांकन किया गया, जो अब तक असाक्षर थे और पहली बार शिक्षा से जुड़ रहे हैं। परीक्षा देने पहुंचे कई बुजुर्गों के चेहरे पर उत्साह और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। कई दादा-दादी ने जीवन में पहली बार पेंसिल पकड़कर उत्तर लिखे। कुछ ने अक्षर पहचानने और गिनती लिखने की कोशिश की, तो कई ने पढ़ना-लिखना सीखने की खुशी भी साझा की। परीक्षा के दौरान शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.