कौशाम्बी, मार्च 8 -- संदीपन घाट थाने के जीटी रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार बेकाबू मैजिक की टक्कर से साइकिल सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और वाहन का पहिया उनके पैरों पर चढ़ गया, जिससे दोनों के दाहिने पैर की हड्डियां टूट गईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव निवासी राममिलन कुशवाहा के अनुसार उनका बेटा यस कुशवाहा मधु वाचस्पति कॉन्वेंट एंड कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। शनिवार को वह अपने साथी अंकित कुशवाहा के साथ केंद्रीय विद्यालय मनौरी में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान दोनों छात्र उड़ान कंपनी के सामने जीटी रोड पर पहुंचे, तभी प्रयागराज की ओर से आ रही ते...