एटा, फरवरी 25 -- परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से छात्र की मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना निधौली कलां के गांव गादुरी निवासी अजय(18) पुत्र बॉबी बुधवार को इंटर की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देने के बाद देर शाम बाइक से गांव लौट रहा था। हाइवे स्थित गांव छितौनी, विरामपुर अंडरपास के पास पहुंचे। वही पर वाहन ने रौंद दिया। टक्कर लगने से बाइकसवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। बताया जा रहा है कि चार बहनों में इकलौता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...