संभल, मार्च 11 -- चन्दौसी निवासी तेजस मंगलवार को नरौली के सरदार सिंह इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहा था। जैसे ही वह नरौली के सरकारी अस्पताल के पास पहुंचा, तभी रास्ते में तीन लोगों ने छात्र को रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जब छात्र ने गाली गलौज का विरोध किया तो तीनों लोगों ने छात्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होने पर शोर शराबा सुनकर राहगीर मौके पर पहुंच गए और छात्र को बचाया। जब घटना की जानकारी छात्र ने भाई हर्ष कुमार को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.