जौनपुर, जून 10 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के हंसिया गांव में मंगलवार को सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। वह प्रयागराज जिले के हडिया से बीएससी की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। थाना क्षेत्र के मंगरी गांव निवासी 24 वर्षीय आदर्श उपाध्याय पुत्र आनंद उपाध्याय बाइक से प्रयागराज जिले के हडिया में बीएससी की परीक्षा देने गया था। वहां से वह अपराह्न तीन बजे लौट रहा था। हंसिया गांव के पास पहुंचा था तभी अचानक अनियंत्रित होकर मियाचक निगोह सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। यह भी पढ़ें- हाइवे पर सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के आगे का सॉकर टूट गया और आदर्श घायल हो गया। आनन फान...