परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम
बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। हिलसा-थरथरी मार्ग पर मिल्कीपर गांव के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान हिलसा थाना क्षेत्र के सिपारा गांव निवासी जगमोहन बिंद के 20 वर्षीय पुत्र धनराज कुमार के रूप में की गई है।परिजनों के अनुसार धनराज कुमार बिहारशरीफ से स्नातक की परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मिल्कीपर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। धनराज दो भाइयों में छोटा था और उसकी असमय मौत से गांव में भी शोक की लहर है।प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.