बुलंदशहर, फरवरी 18 -- बुलंदशहर। गुलावठी रोड पर बुधवार को इंटर की परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे छात्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि नगर की एसडीएम कॉलोनी निवासी छात्र प्रवेश (18 वर्ष) गुलावठी रोड स्थित दयावती दीवान सिंह शुक्ल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। उसका परीक्षा केंद्र गांव गेसूपुर स्थित इंटर कॉलेज में था। बुधवार को प्रवेश द्वितीय पाली में हिंदी का पेपर देकर बाइक से घर लौट रहा था। गुलावठी रोड पर गांव मंडावरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे प्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से छात्र प्रवेश को सिकंदराबाद के सरकारी अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.