महोबा, फरवरी 28 -- पुलिस ने चार के खिलाफ दर्ज किया केस दबंगों ने शिकायत करने पर दी जानमाल की धमकी कबरई, संवाददाता। परीक्षा देकर लौट रहे छात्र का रास्ता रोककर दबंगों के द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने घायल छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। खन्ना थाना के गांव बहिंगा निवासी पीडित अखिलेश द्विवेदी ने कबरई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा दीपांशु इंटरमीडिएट का छात्र है। 25 फरवरी को पुत्र चौधरी सुंदर सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर केंद्र से निकलने पर दबंगों ने बेटा के साथ गाली गलौच की। बाद में कानपुर सागर राजमार्ग में फौजी ढाबा के पास बेटा का रास्ता रोककर मारपीट की। दबंगों ने पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ...