जौनपुर, मार्च 2 -- केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। कदहरा गांव निवासी एक छात्र पर परीक्षा देकर लौटते समय हमले का आरोप है। विनीत सिंह पुत्र स्व. रामजीत सिंह एवं अमन सिंह पुत्र विनोद सिंह 27 फरवरी की शाम लगभग 5:30 बजे पब्लिक इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर घर वापस जा रहे थे। आरोप है कि नई बाजार गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे सूरज पुत्र राजेश, अमन यादव पुत्र कमलेश यादव, शिवम यादव, सत्यम यादव पुत्र बजरंगी यादव तथा चार-पांच अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें रोक लिया और अचानक ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, कान एवं होंठ पर गंभीर चोटें आईं, जिन पर टांके लगाए गए हैं। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चार पहिया वाहन से मौके से फरार हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.