परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों पर फायरिंग, मुकदमा दर्ज
हाथरस, जून 19 -- हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र में परीक्षा देकर कालेज से लौट रहे नर्सिंग के छात्रों को बाइक सवार अज्ञात युवकों ने तमंचा दिखाकर धमकाया और हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र सुंदरम, हेमंत और अमित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह प्रेमरघु अस्पताल में नर्सिंग के छात्र हैं। गुरुवार दोपहर परीक्षा देकर कालेज से कुछ दूरी पर पहुंचे थे। तभी दो बाइकों पर सवार होकर छह युवक आए। दोनों बाइक पर तीन-तीन लोग सवार थे। आरोप है कि दो युवकों ने दो छात्रों और एक छात्रा पर तमंचा तान दिया। यह भी पढ़ें- नर्सिंग के छात्रों से मारपीट, हवाई फायरिंग का आरोप, पुलिस से की शिकायत धमकी दी कि कल से कालेज में कोई दिखा तो ठीक नहीं होगा। आज छह आए हैं, कल 10 लोग आएंगे। इसके बाद दो युवकों ने हवाई फायरिंग की और भाग गए। छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.