मेरठ, मार्च 17 -- मंगलवार दोपहर परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों पर ईकड़ी बाग के निकट कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। पंच, कड़ा व बेल्टों से वार किए गए। जिससे दोनों लहुलुहान हो गए। यह नजारा देख राहगीर रुके तो आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों के साथ थाने पहुंचे घायल छात्रों का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। नानू निवासी वशिष्ठ त्यागी व देव त्यागी कक्षा 12 के छात्र हैं। मंगलवार को वे परीक्षा देकर अपने घर वापस लौट रहे थे। ईकड़ी बाग के निकट वह रुके थे। इसी बीच पीछे से आधा दर्जन युवक आए। जिन्होंने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि पंच व बेल्टों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। यह नजारा देख राहगीर रुके तो आरोपी उन्हें अदमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। राहगीरों ने ...