मुजफ्फरपुर, मई 7 -- मुजफ्फरपुर। पटना से परीक्षा देकर अपने घर लौट रही एक छात्रा के साथ चलती बस में छेड़खानी का मामला सामने आया है। बस के कंडक्टर ने सफर के दौरान छात्रा के साथ छेड़खानी की। कई बार बैड टच किया। पूरे सफर के दौरान छात्रा की सीट के आसपास ही घूमता रहा। पीड़िता जब मुजफ्फरपुर पहुंची तो उसकी जान में जान आयी। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए देर रात परिजनों के साथ वह सदर थाना पहुंची। चूंकि घटनास्थल वैशाली जिले का सराय इलाका था, इसलिए तकनीकी आधार पर सदर पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.