नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सुल्तानपुरी इलाके में सोमवार की दोपहर परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकल रहे दसवीं के छात्र पर दो छात्रों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय फैसल परिवार के साथ मांगेराम पार्क इलाके में रहता है। वह पूठ कलां स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। फैसल ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की दोपहर हिंदी का पेपर देकर स्कूल से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान गेट पर दो नाबालिगों ने उसके गले और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए स्कूल के अंदर भागा और शिक्षकों के कमरे में छिप गया। बाद में शिक्षकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.