नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- नई दिल्ली। शकरपुर इलाके में परीक्षा देकर बाहर निकल रहे एक छात्र पर उसके ही एक परिचित ने जानलेवा हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पीड़ित छात्र को पहले बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा और उसके सिर पर किसी नुकीले हथियार से जोरदार वार कर दिया। जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्र गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी हर्षित श्रीवास्तव है। छह अप्रैल को वह शकरपुर स्थित आरएस बाल विद्यालय में परीक्षा देने आया था। दोपहर करीब 1:30 बजे परीक्षा खत्म होने के बाद वह अपने साथी रोहित के साथ स्कूल से बाहर निकला। दोनों जैसे ही अपनी स्कूटी से घर जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी वहां मौजूद सानू अग्रवाल ने हर्षित का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सानू ने हर्षित को पकड़कर पहले थप्पड़ मारे। इसके बाद सानू के 2-3 अन्य साथियों ने भी उसे घेर लिया और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.