प्रयागराज, अप्रैल 30 -- प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होने के साथ ही कई परीक्षार्थियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। परीक्षा देने के बावजूद उनके अंकपत्र में 'अनुपस्थित' लिखा है। इसी को देखते हुए बुधवार से बोर्ड के पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों में ग्रीवांस सेल शुरू कर दी गई है, जहां छात्र-छात्राएं अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा दी, फिर भी मार्कशीट में लिखा दिया अनुपस्थित, छात्र दर्ज करा रहे शिकायतेंशिकायतों की संख्या पहले ही दिन प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में कुल 17 शिकायतें आईं। इनमें इंटरमीडिएट के 13 और हाईस्कूल के चार परीक्षार्थी शामिल हैं। रायबरेली की एक छात्रा ने बताया कि उसने रसायन विज्ञान की परीक्षा दी थी, लेकिन अंकपत्र में उसे अनुपस्थित दिखा दिया गया है...