परीक्षा दिलाने आए युवक ने बहन की सहेली के साथ की छेड़खानी
कानपुर, जुलाई 6 -- रूरा, संवाददाता। कस्बे के एक इंटर कालजे में परीक्षा दिलाने के बहाने साथ आए एक युवक ने युवती के साथ बदनीयती से छेड़खानी की। विरोध करने और परिजनों द्वारा शिकायत करने पर आरोपी युवक द्वारा पीड़िता को फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। औरैया जिले के थाना अजीतमल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती अपनी सहेली और सहेली के भाई अभिषेक के साथ होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए अकबरपुर इंटर कॉलेज आई थी। हालांकि परीक्षा केंद्र पर लेट पहुंचने के कारण वह परीक्षा नहीं दे सकी थी। उसी दिन दूसरी पाली में पीड़िता की सहेली की परीक्षा रूरा कस्बे में एक इंटर कालेज में थी। इसके बाद अभिषेक दोनों युवतियों को लेकर रूरा आया। युवती की सहेली जैसे ही परीक्षा देने कॉलेज के अंदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.