चम्पावत, मई 4 -- चम्पावत। बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने 26 मई को होने वाली प्राणी विज्ञान की परीक्षा तिथि बदलने की मांग की है। इस संबंध में छात्रों ने एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा के परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा के ही दिन कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षा भी आयोजित होनी है। दोनों परीक्षाएं एक ही तिथि पर होने से विद्यार्थी असमंजस में हैं। उन्होंने निदेशक से बीएससी की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने का आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, मोहम्मद कैफ, मीनाक्षी, अंकित, सूरज, आदित्य कुमार, मोनिका और बबीता समेत कई छात्र शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...