सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- बर्डपुर(सिद्धार्थनगर)। मोहाना थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में स्थित किसमावती देवी परमात्मा कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात आरक्षी राहुल यादव से गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान सिपाही घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहाना थाना में तैनात आरक्षी राहुल यादव की गुरुवार को किसमावती देवी परमात्मा कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी थी। शाम को परीक्षा के दौरान सिसवा गांव के कुछ ग्रामीणों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने सिपाही पर हमला कर दिया। इस दौरान सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ और सिर में चोटें आई हैं। घटना की स...