बगहा, मई 8 -- बेतिया। जिले में परीक्षा ड्यूटी के नाम पर शिक्षकों के प्रतिनियोजन का बड़ा खेल सामने आया है। सबसे गंभीर मामला 6 और 7 मई को लेकर उठ रहा है, जब स्नातक का कोई परीक्षा आयोजित नहीं थी। इसके बावजूद कई प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने न तो अपने मूल विद्यालय में योगदान दिया और न ही विभाग ने उनकी अनुपस्थिति पर कोई कार्रवाई की। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इन दो दिनों में शिक्षकों की उपस्थिति कहां और किस आधार पर दर्ज की गई। दरअसल, स्नातक सत्र 2023-27 के पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा जिले में 24 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित हुई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद बेतिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 5 मई के अपराह्न से सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को विरमित करते हुए 6 मई को अपने मूल विद्यालय में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया था। कारण यह बताया गया कि ...