गोपालगंज, मार्च 18 -- भोरे।एक संवाददाता प्रखंड के एक निजी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू के ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहा कि वर्तमान की परीक्षा ही जीवन की बड़ी परीक्षाओं का आधार होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नकल से दूर रहने और ईमानदारी के साथ परीक्षा देने की अपील की। कहा कि जो छात्र परीक्षा में नकल करते हैं, वे भविष्य में भी गलत आदतों को अपनाने लगते हैं। सुंदर व स्पष्ट लेखन और शांत मन से परीक्षा देने की आदत आगे चलकर जीवन में सफलता दिलाती है। कार्यक्रम के अंत में भगवान भाई ने राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। इस अवसर पर शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.