परीक्षा छूटी तो जीटी रोड से पुलों तक फंसे वाहन
कानपुर, मई 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता बीएड प्रवेश परीक्षा शाम को जब छूटी तो विश्वविद्यालय गेट से आईआईटी तो दलहन क्रासिंग तक भीषण जाम जीटी रोड पर लगा। दोनों ओर की लेन पर वाहनों की लाइनें लगी। जाम की भयावकता का अंदाजा इसी से लगा कि वाहन इस कदर फंसे खड़े थे कि राहगीर या परीक्षार्थी इधर से उधर नहीं जा पा रहे थे। इन सबके बीच तिपहिया वाहन सवारियां बिठाने को सड़क किनारे वाहन रोकते थे। इस वजह से जाम ने विकराल रूप लिया। जीटी रोड पर विश्वविद्यालय गेट से दोनों ओर एक-एक किमी लंबा जाम लगा।परीक्षा छूटने का असर शहर के उत्तर से दक्षिण जाने वाले वाले पुलों पर भी पड़ा। गोविंदपुरी पुराना पुल से बैंक चौराहा तो नया पुल पर बाबूपुरवा थाने के सामने से आधे पुल तक वाहनों की लाइन रही। सबसे अधिक वाहन हैरिसगंज पुल पर फंसे रहे। गनीमत रही कि रविवार होने की वजह से भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.