बरेली, जून 9 -- पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने के बाद दोपहर और शाम को ऐसा जाम लगा कि लोग घंटों फंसे रहे। आसमान से बरसती आग और सड़कों पर हर जगह जाम के कारण लोग बेहाल हो गए। अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्रों से जब भीड़ निकली तो वाहनों के पहिए थम गए। यह समस्या दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे हुई। बरेली कॉलेज गेट, इस्लामियां रोड, नावल्टी, पुराना रोडवेज, पटेल चौक, सेटेलाइट, किला, श्यामगंज आदि जगह भीड़ के चलते जाम की समस्या हुई। दूसरे जाम कारण ऑटो और ई-रिक्शा भी बने। जो अभ्यर्थियों को बैठाने के चक्कर में बीच सड़क पर पार्किंग बनाकर खड़े थे। यह भी पढ़ें- परीक्षा छूटने पर ब्लॉक हुआ शहर, जगह-जगह जाम हालांकि परीक्षा केंद्रों के चौराहों और प्रमुख मार्गों पर सिविल पुलिस के साथ-साथ ट्रैफिक पुलिस भी थी, जो जाम खुलवाले में लगी। दोपहर और शाम को करीब दो-दो घंटा तक ज...