हाथरस, जून 4 -- बुधवार को उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती परीक्षा के बाद सड़कों पर आंशिक रूप से जाम की स्थिति बन गई। भीषण गर्मी में यातायात व सिविल पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को शहर के विद्यालयों को उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के अलावा मथुरा-बरेली मार्ग पर पड़ने वाले विद्यालयों को केंद्र बनाया गया। बुधवार को दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त हो जाने के बाद सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। आसपास जनपदों के तमाम परीक्षार्थी सुबह ही अपने अपने वाहनों से शहर में आ गए। यह भी पढ़ें- गणित-विज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को छकाया परीक्षा के बाद वापस लौटते समय आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के अलावा बागला मार्ग पर आंशिक रूप से जाम की स्थिति बन गई।...