अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या, संवाददाता। तपती गर्मी ने रविवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा छूटने के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के सामने कॉलेज रोड और एसएसवी इंटर कॉलेज साहबगंज के सामने रामपथ पर जाम लग गया। जाम की वजह से दोनों मार्गों पर यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। परीक्षार्थियों की भीड़ जैसे ही केन्द्र से बाहर सड़कों पर आई वाहनों का लंबा जाम लग गया, हालांकि यातायात पुलिस के कुछ समय जूझने के यातायात सामान्य हो सका। इस बीच राहगीरों और परीक्षार्थियों को धूप में खड़े होकर पसीने टपकाने को मजबूर होना पड़ा। रविववार को दोपहर 12 बजे के बाद पहली पाली की परीक्षा छूटी थी। यह भी पढ़ें- UP Home Guard Exams: GK के सवालों ने चकराया सिर, भारी भीड़, गर्मी से अभ्यर्थी बेहाल; परीक्षा देने नहीं आए हजारों छात्र तपिश भरी गर्मी के बीच दोपहर में धूप में खड़े होना भी...