अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षा छूटने दौरान सड़कों पर भीषण जाम लगा। लेकिन रविवार होने के चलते जाम ज्यादा लंबा नहीं चल सका। पुलिस ने मशक्कत कर यातायात को सुचारु बनाए रखा। दोनों ही पाली की परीक्षा छूटते ही एक जैसे हालात बने। परीक्षा छूटते ही जैसे ही परीक्षार्थी सड़क पर आए वैसे ही जाम की स्थिति बन गई। रामघाट रोड पर एक तरफ का मार्ग बंच चल रहा है। इसके चलते वन वे पर वाहन फंस गए। कई अभ्यर्थी बाइक से आए थे। जाम के चलते उनकी बाइकें भी फंस गईं। सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों ने कॉलोनियों की तरफ रुख कर लिया। लोग मान सरोवर कॉलोनी की तरफ से होते हुए निकल रहे थे। इसके चलते यहां पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। जाम की स्थिति को देखते हुए तैनात पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने वाहनों को व्यवस्थित करना शुरु...