अलीगढ़, जून 8 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा में दोनों पालियों में हुई परीक्षा के बाद जैसे ही परीक्षार्थियों की भीड़ सड़कों पर आई वैसे ही जाम की स्थिति बन गई। अचानक भीड़ आने से यातायात पर दबाव बढ़ गया। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। इस दौरान बस स्टैंड के रास्तों पर परीक्षार्थी जाते दिखे। यह भी पढ़ें- परीक्षा के बाद जाम से लोगों ने गर्मी में झेली दिक्कतेंपरीक्षा केंद्रों की जानकारी अलीगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा 21 केंद्रों पर कराई गई। सुबह 10 बजे से 12 और शाम 3 बजे से 5 बजे तक परीक्षा हुई। यातायात को लेकर पहले ही पुलिस ने तैयारी कर रखी थी। सभी तिराहों चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती थी। जैसे ही परीक्षा छूटी और अभ्यर्थियों की भीड़ बाहर निकली वैसे ही यातायात की गति धीमी हो गई। इस दौरान रामघाट रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। मीना...