भभुआ, फरवरी 28 -- अंतिम शनिवार को सशक्त हुआ विद्यालय-अभिभावकों के साथ संवाद जिले के सभी विद्यालयों में आयोजित हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर माह के अंतिम शनिवार को जिले के प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित हुई। विद्यालय परिसरों में सुबह से ही अभिभावकों की अच्छी खासी उपस्थिति देखने को मिली। अभिभावकों ने शिक्षकों के साथ बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा की। संगोष्ठी में आगामी वार्षिक परीक्षा की तैयारी मुख्य केंद्र बिंदु रही। शिक्षकों ने अभिभावकों को बताया कि परीक्षा को लेकर बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं, बल्कि नियमित पुनरावृत्ति, समय-सारणी के अनुसार अध्ययन और लेखन अभ्यास पर जोर दें। बच्चों की कमजोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.