साहिबगंज, दिसम्बर 16 -- साहिबगंज। मैट्रिक व इंटर परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर बुधवार को सिदो कान्हू सभागार में शिक्षा विभाग की बैठक डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में होगी। बैठक में परीक्षा में बेहतर रिजल्ट कैसे प्राप्त किया जायेगा इस पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में जिला के सभी 107 हाई स्कूल व प्लस टू स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्राचार्य उपस्थित रहेंगे। बैठक में मैट्रिक व इंटर परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए विशेष कक्षा शुरू करने, कमजोर बच्चों को चिन्हित कर उनके लिए रेमेडियल क्लास चलाने सहित कई विषय पर चर्चा होगी। बैठक 11.30 बजे से होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...