गिरडीह, फरवरी 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने सोमवार को मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा को लेकर लंगटा बाबा डिग्री कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों की स्थिति, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं सीसीटीवी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। मौके पर खोरीमहुआ एसडीएम अभिनेष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.