समस्तीपुर, मार्च 9 -- रोसड़ा। स्थानीय उदयनाचार्य रोसड़ा कॉलेज में सोमवार को प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा की अध्यक्षता में स्नातक सत्र 2025 29 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी परीक्षा को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं छात्र-केंद्रित तरीके से बनाये जाने पर चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा ने कहा कि परीक्षा किसी भी शैक्षणिक संस्थान की गरिमा और अनुशासन का महत्वपूर्ण आधार होती है। इसलिए सभी शिक्षक एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सजगता के साथ करें। उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं की संख्या अधिक है, इसलिए परीक्षा के दौरान उनकी सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.