औरैया, मार्च 16 -- अयाना, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के पहले दिन ही लापरवाही का मामला सामने आया। प्राथमिक विद्यालय नगला चिंतई में सोमवार को परीक्षा के समय स्कूल का गेट बंद मिला और बच्चे बाहर खेलते नजर आए। निर्धारित समय पर विद्यालय न खुलने से छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी दिखाई दी। परिषदीय विद्यालयों का समय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं, लेकिन प्राथमिक विद्यालय नगला चिंतई में परीक्षा के पहले ही दिन व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सुबह साढ़े नौ बजे परीक्षा शुरू होनी थी, लेकिन उस समय तक विद्यालय का गेट बंद था। इतना ही नहीं, करीब दस बजे तक भी स्कूल नहीं खुल सका। इस दौरान परीक्षा देने पहुंचे बच्चे विद्यालय के गेट के बाहर ही इंतजार करते रहे और कई बच्चे समय बिताने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.