परीक्षा के सपनों को सड़क हादसे ने छीना, खुशी की मौत से गोपालपुर में पसरा मातम
बांका, जून 6 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। उच्च शिक्षा हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन करने का सपना लेकर परीक्षा देने निकली गोपालपुर की होनहार छात्रा खुशी कुमारी की शुक्रवार को सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना ने न सिर्फ एक परिवार की उम्मीदें छीन लीं, बल्कि पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी संजय ईश्वर की 20 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी अपने मामा मनीष कुमार उर्फ चिंटू के साथ बाइक से बेगूसराय स्थित जीडी कॉलेज में बीए की परीक्षा देने जा रही थी। मुंगेर पुल के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- मुंगेर पुल पर ट्रक की चपेट में आने से छात्रा की मौत हादसे में खुशी सड़क पर गिर गई और ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके मामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.