प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (यूपीआरटीओयू) के सत्र जून 2025 की परीक्षाएं 31 मई से शुरू होने जा रहीं हैं। परीक्षाएं 25 जून को समाप्त होंगी। खास बात यह है कि इस बार 22 कार्य दिवस में परीक्षा पूरी करा ली जाएगी। परीक्षा के लिए वेबसाइट पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया गया हैं। संबंधित विद्यार्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउन लोड कर सकते हैं। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने बताया कि प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, झांसी, कानपुर, नोएडा, मेरठ, आगरा एवं अयोध्या क्षेत्रीय केंद्र से संबद्ध अध्ययन केंद्रों में नामांकित 71462 शिक्षार्थी प्रदेशभर में बनाए गए 169 केंद्रों में परीक्षा देंगे। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर एक और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। जेल बंदी परीक्षार्थी के लिए केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.