सीतापुर, फरवरी 13 -- महमूदाबाद, संवाददाता। हमें किसी भी परीक्षा के लिए बिना किसी डर के मानसिक रूप से सदैव तैयार रहना चाहिए। निश्चित रूप से ऐसी धारणा के साथ हम किसी भी परीक्षा में सफल होते हैं। हम हमेशा बड़े लक्ष्य बनाएं और उसको प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करते रहें। यह बातें सीता इंटर कालेज परिसर में बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हाईस्कूल के विद्यार्थियों के लिये आयोजित आशीर्वाद समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने कही। संस्था के चेयरमैन रमेश वाजपेयी विरल ने बच्चों को प्रेरित करते हुए गुरु की महत्ता और माता-पिता के प्रति उनके कर्तव्य का बोध कराया। उन्होंने परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को निराला साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष व कालेज के वरिष्ठ ...