पूर्णिया, मार्च 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। गल्ला व्यवसायी मनोज डागा का पुत्र किशन कुमार डागा को बरामद करते हुए उसे भवानीपुर ले आया गया है। बीते बुधवार की संध्या गायब छात्र को भवानीपुर पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से बागडोगरा से बरामद किया है। भवानीपुर पहुंचे बरामद छात्र किशन कुमार डागा ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष बताया कि वह परीक्षा के भय से अपने घर से भाग गया था । उसने बताया कि वह बारहवीं की परीक्षा की तैयारी सही से नहीं किया था और उसका सेंटर विद्या बिहार परोरा में था। परीक्षा के भय से वह अपने घर से भागा था। बरामद छात्र किशन कुमार डागा ने बताया कि उसका किसी ने अपहरण नहीं किया था। बताते चलें कि बुधवार की संध्या भवानीपुर बाजार के चर्चित गल्ला व्यवसायी मनोज डागा का पुत्र किशन कुमार डागा अचानक गायब हो गया था, जिसके बाद गायब छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.