दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। बिरौल प्रखंड की अफजला पंचायत के खोन टोल वार्ड संख्या पांच निवासी 16 वर्षीया छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर गत 27 फरवरी से डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था। जहरीला पदार्थ खाने का संदिग्ध मामला होने के कारण पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। डीएमसीएच पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद परिजनों के अनुसार उसने 10वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा देने के बाद वह लगातार तनाव में रह रही थी। पिता ने बताया कि परीक्षा देकर घर आने के बाद वह रोने लगी थी। कह रही थी कि एग्जाम हॉल में उसकी कॉपी छीन ली गई। परिजनों ने उसे समझाया कि कोई बात नहीं, अगली बार परीक्षा दे देना, लेकिन उस दिन से उसने खाना-पीना कम कर दिया और चुपचाप रहने लगी। उन्होंने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले बिरौल में स्थानीय डॉक्टर के ...