परीक्षा के बाद भी मार्कशीट में नहीं जुड़े अंक, छात्रों का रिजल्ट अटका
जमशेदपुर, जुलाई 28 -- कोल्हान विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार परीक्षा आयोजित होने के बावजूद विद्यार्थियों की मार्कशीट में अंक नहीं जुड़ने का मामला सामने आया है। दरअसल, प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) और आंतरिक परीक्षाओं के अंक समय पर परीक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जाने के कारण यह गड़बड़ी हुई है। कॉलेजों द्वारा समयबद्ध तरीके से अंक अपलोड नहीं किए जाने के कारण कई विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के बावजूद परिणाम में अनुपस्थित दिखा दिया गया है। इससे छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। इसका ताजा उदाहरण जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज का है, जहां चौथे सेमेस्टर के बैकलॉग (2023) की परीक्षा में शामिल हुए छात्र विकास तिवारी ने परीक्षा नियंत्रक को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.