परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल करने का वीडियो वायरल
बिहारशरीफ, जुलाई 3 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर मोबाइल से नकल करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो हरनौत बाजार के स्कूल का बताया जा रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक छात्र मोबाइल देखकर उत्तर लिख रहा है। सूत्रों की मानें तो स्कूल के नवनिर्मित भवन में 10वीं की परीक्षा चल रही है। उस समय निगरानी के लिए हॉल में कोई शिक्षक मौजूद नहीं थे। इसका फायदा उठाकर कुछ छात्र मोबाइल फोन से नकल करते देखे गये। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। वीडियो देखने के बाद लोग परीक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग कर रहे हैं। प्रभारी एचएम सुनील कुमार गावस्कर का कहना है कि स्कूल में प्रवेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.