नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- अमेरिका के रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक नकाबपोश ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी जिसमें कम से कम दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र फाइनल परीक्षा देने के लिए आए थे। इस हमले में 8 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। डिप्टी चीफ ऑफ पुलिस टिमोथी ओ हारा के मुताबिक हमलावर काले कपड़े पहनकर इंजीनियरिंग बिल्डिंग में घुसा था। उसके हाथ में बंदूक थी। उसने अचानक अंधाधुंध भफायरिंग शुरू कर दिया। मेयर ब्रेट स्माइली ने कहा कि सभी छात्रों को हिदायत दी गई है कि वे विश्वविद्यालय परिसर में ही रहें और जब तक कहा ना जाए अपने घरों को लौटने का प्रयास ना करें। मेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.