रांची, अप्रैल 4 -- रांची। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय में चल रही स्नातकोत्तर परीक्षा का लगातार दूसरे दिन शनिवार को निरीक्षण किया। यह परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने करीब 2:30 बजे नए एकेडमिक बिल्डिंग में पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहले दिन की भांति लगभग 30 परीक्षा कक्ष में जाकर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुनः यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि 9 अप्रैल तक पूरी परीक्षा के संपन्न होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.