उरई, अप्रैल 8 -- कालपी। संवाददाता स्थानीय नगर निवासी होनहार छात्र ने वित्त विभाग की आयोजित परीक्षा में तीनों फेजों में सफलता हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर देश भर में नाम रोशन किया है। नगर कालपी के मुहल्ला कागजीपुरा निवासी कृष्ण पाल सिंह के युवा पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट जैसे कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। पुष्पेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा दयानंद बाल विद्या मंदिर कालपी से शुरू हुई। उसके बाद लखनऊ पब्लिक स्कूल लखनऊ से 8 से 12 तक इसके बाद सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी पुणे में हुई। नगर के बुद्ध जीवियों के द्वारा बधाईयां देकर खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.