संभल, मार्च 25 -- जुनावई थाना क्षेत्र में तहेरी बहन के साथ परीक्षा देने गई छात्रा पेपर के डर से घर से निकल गई थी और स्कूल नहीं पहुंची थी। परिजनों ने थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की दो टीम दो दिन से दोनों छात्राओं को तलाश करने के प्रयास में जुटी थीं। बुधवार को पुलिस ने दोनों को चन्दौसी से सकुशल बरामद हुईं। दोनों छात्राओं के मिलने से परिजनों भी राहत की सांस ली है। थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव निवासी सुरेश कुमार की 13 वर्षीय बेटी निधि यादव और सर्वेश कुमार की 11 वर्षीय बेटी साधना यादव सोमवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं। लेकिन न तो वे स्कूल पहुंचीं और न ही वापस घर लौटीं। काफी तलाश के बाद भी जब दोनों का कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ...