परीक्षा के चार माह बाद भी नहीं आया रिजल्ट
बगहा, मई 19 -- बगहा, हमारे संवाददाता। बिहार विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीए सेमेस्टर वन (सत्र 2025-29) की परीक्षा समाप्त हुए करीब चार माह बीत जाने के बावजूद अब तक परिणाम प्रकाशित नहीं किए जाने से छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। परिणाम में लगातार हो रही देरी के कारण छात्र भविष्य को लेकर चिंतित हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा देने के बाद से वे लगातार विश्वविद्यालय की वेबसाइट और कॉलेज प्रशासन से जानकारी लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी होने को लेकर कोई स्पष्ट सूचना नहीं मिल सकी है। कई छात्रों ने बताया कि समय पर परिणाम नहीं आने से अगले सेमेस्टर में नामांकन, छात्रवृत्ति आवेदन और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं। अभिभावकों ने भी विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.