बाराबंकी, फरवरी 27 -- बाराबंकी। बोर्ड परीक्षा का अंतिम पेपर शुक्रवार को था। परीक्षा देकर स्कूल से निकली छात्राओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया गले मिलकर बधाई दी। छात्राओं में होली का उत्साह ऐसा दिखा कि जो भी सहेली मिली सबकों को रंग और गुलाल से सराबोर करने में किसी ने देर नहीं लगाई। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के बाहर शुक्रवार को पेपर देकर निकली छात्राओं को होली का हुड़दंग मचाया। पहले से ही एक दूसरे को रंग से सराबोर करने की तैयारी छात्राओं ने कर रखी रखी। कॉलेज के बाहर दुकानों पर बैग में गुलाल व रंग छिपाकर रख दिया था। एक छात्रा ने कहा कि अब परीक्षा से फुर्सत मिल गई होली पर सभी सहेलियां एक साथ नहीं मिलती इसलिए आज खूब होली खेली गई। टोली बनाकर छात्राओं ने बाहर निकलने वाली छात्राओं को गुलाल लेकर दौड़ा लेती। छात्राओं में एक दूसरे को रंग लगाने की ...