मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जेईई मेन की गुरुवार से होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों को केन्द्र पर ही पेन मिलेगा। अगर परीक्षार्थी पेन लेकर आते हैं तो वह पारदर्शी होना चाहिए। परीक्षार्थियों को बड़े बटन वाले कपड़े या नाक-कान की ज्वेलरी पहनकर नहीं आना है। छात्राओं को बालों में किसी भी तरह का मेटल क्लिप आदि लगाने पर पाबंदी रहेगी। एनटीए ने इसका निर्देश जारी किया है। परीक्षा 9 अप्रैल तक चलेगी।जेईई मेन के दूसरे चरण की परीक्षा चार ऑनलाइन केन्द्रों पर होगी। जिले में हर दिन लगभग 1500 से 3000 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सभी दिन केन्द्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या अलग-अलग रहेगी। किसी केन्द्र पर 100 तो किसी केन्द्र पर 400 तक परीक्षार्थी रहेंगे। परीक्षार्थियों को अपडेटेड आधार कार्ड लाने का निर्देश दिया गया है।पहली पाली में 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.