नवादा, फरवरी 3 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा के पहले दिन सोमवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों की चहारदीवारी को फांद कर भीतर प्रवेश करने की कोशिश के आरोप में 16 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। इन सभी को नगर थाने लाया गया। इनमें से 09 परीक्षार्थियों को गांधी इंटर स्कूल, 06 परीक्षार्थियों को कन्या इंटर स्कूल व 01 परीक्षार्थी को केएलएस स्कूल से पकड़ा गया। इनके विरुद्ध नगर थाने में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। संबंधित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राधीक्षकों की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी की गयी है। जबरन परीक्षा केन्द्र के भीतर प्रवेश करने की कोशिश करने का इन पर आरोप है। पुलिस के मुताबिक सभी परीक्षार्थियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। बता दें कि परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करने की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.